Pradesh Samwad
खेल

पूनम विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में पहुॅची

राजधानी की बैडमिन्टन खिलाडी पूनम तत्ववादी वर्ल्ड सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में 50 वर्ष के एकल व युगल वर्ग के क्वार्टर फायनल में पहुॅच गई हैं। विश्व चैम्पियनशिप वेल्वा, स्पेन में खेली जा रही है।
विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में तीन पदक जीत चुकी पूनम को 50 वर्ष वर्ग के पहले दौर में बाय मिला था। दूसरे दौर में उन्होंने मेजबान स्पेन की मारिया एंटोनिया को सीधे गेमों में 21-6, 21-7 से हराया। प्री क्वार्टर फायनल में जर्मनी की स्टेफनी विगर को 21-8, 21-5 से परास्त कर क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। वहीं युगल वर्ग में संगीता रामगोपालन के साथ बेल्जियम की फ्रेट विवियन और थाईलैण्ड की एल. ससिथोर्न की जोडी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

Related posts

एमपीसीए द्वारा रणजी ट्रॉफी हेतु 20 सदस्यीय टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल के सचिव और स्पोर्ट्स एज के संपादक योगेंद्र व्यास ने श्री ध्रुव नारायण सिंह का स्वागत किया

Pradesh Samwad Team

टैलेंट सर्च अभियान में अब तक 40 हजार से अधिक खिलाडियों का हुआ फिजिकल टेस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment