Pradesh Samwad
खेल

एमपीसीए द्वारा रणजी ट्रॉफी हेतु 20 सदस्यीय टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान

एमपीसीए द्वारा रणजी ट्रॉफी हेतु 20 सदस्यीय टीम घोषित भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव बने कप्तान, पुनीत दाते, पृथ्वी सिंह तोमर और अनुभव अग्रवाल भी टीम में शामिल बीसीसीआई द्वारा 16 फरवरी से होने वाली रणजी ट्रॉफी हेतु एमपीसीए द्वारा 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। विवादों के चलते पूर्व में घोषित टीम में दो खिलाडीयो को शामिल किया गया है । वेंकटेश अय्यर और आवेश खान इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा है और उनकी जगह उज्जैन से पार्थ साहनी और भोपाल से पुनीत दाते को टीम में शामिल किया गया है। भोपाल के आदित्य श्रीवास्तव को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान। चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है :- आदित्य श्रीवास्तव कप्तान , रजत पाटीदार उपकप्तान, अजय रोहेरा, हिमांशु मंत्री, रमीज़ खान, शुभम शर्मा, यश दुबे, राकेश ठाकुर, कुमार कार्तिकेय, मिहिर हिरवानी, सारांश जैन, गौरव यादव, अरशद खान, कुलदीप सेन, अनुभव अग्रवाल, और ईश्वर पांडे , पार्थ साहनी, पुनीत दाते, अक्षत रघुवंशी, पृथ्वी सिंह तोमर। मध्यप्रदेश की टीम पहला मैच गुजरात के खिलाफ 17 फरवरी से 20 फरवरी तक , दूसरा मैच मेघालय से 24 फरवरी से 27 फरवरी तक और तीसरा मैच केरल से 3 मार्च से 6 मार्च तक खेलेगी।

Related posts

श्रीलंका को हरा T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, जोश बटलर का तूफानी शतक

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता लिटिल वर्ल्ड स्कूल बना चेम्पियन (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अनमोल जीवन सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment