Pradesh Samwad
देश विदेश

पीएम मोदी ने एंजेला मर्केल से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा


नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से बातचीत की। मोदी के मर्केल के साथ बैठक में अगले संभावित चांसलर ओलाफ स्कोल्ज भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रोम में जी-20 समूह के शिखर सम्मेलन से इतर मिले। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी संबंधों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती हमारे ग्रह की भलाई के लिए शुभ संकेत है।’

Related posts

श्रीलंका में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश, महिंदा राजपक्षे ने नौसेना अड्डे पर ली शरण

Pradesh Samwad Team

कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा ओमीक्रोन वैरिएंट! पहले से तैयार था यह देश, ‘नई वैक्सीन’ बनाने के बेहद करीब

Pradesh Samwad Team

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी के खिलाफ अवमानना के आरोप तय किए गए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment