Pradesh Samwad
देश विदेश

कैमरे के सामने चाकू से काट डाले 20 ईसाइयों के गले, नाइजीरिया में ISIS का कहर

पूरा अफ्रीका महाद्वीप इस्लामिक स्टेट के खूंखार आतंकवादियों का गढ़ बनता जा रहा है। मोजाम्बिक, इथियोपिया, नाइजीरिया, नाइजर, घाना समेत कई ऐसे देश हैं, जो आईएसआईएस के आतंक से परेशान हैं। अब आईएसआईएस आतंकियों ने अपने आकाओं की हत्या का बदला लेने के लिए नाइजीरिया में 20 ईसाइयों का गला काटकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं, इन खूंखार आतंकवादियों ने इस घटना का बाकायदा वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में नकाबपोश आतंकी हाथों में चाकू लिए ईसाई बंधकों को अपने आगे घुटनों के बल बैठाए हुए नजर आ रहे हैं।
नाइजीरिया के बोर्नो राज्य काट डाले 10 ईसाइयों के गले : डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसआईएस के इन खूंखार आतंकवादियों ने नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में निर्दयतापूर्वक इन ईसाइयों की गला काटकर हत्या कर दी। इस राज्य में दो कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकी समूह बोको हराम और इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका (ISWAP) बड़े पैमाने पर अपहरण, लूटपाट और हत्या कर रहे हैं। वीडियो फुटेज में आईएसआईएस के जल्लादों में से एक हौसा भाषा में यह कहते हुए दिखाया गया है कि ये हत्याएं इस साल की शुरुआत में मध्य पूर्व में आईएसआईएस के नेताओं की मौत की प्रतिक्रिया हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव की मौजूदगी में भी राज्य में किए थे हमले : आईएसआईएस ने पिछले हफ्ते ही पूर्वोत्तर बोर्नो में हमला कर कम से कम 7 लोगों को मार डाला था। बड़ी बात यह है कि इन आतंकियों ने उसी समय चिबोक क्षेत्र के कौतुकारी गांव पर हमला किया, जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस जिहादी हिंसा में बचे लोगों से मिलने के लिए राज्य के दौरे पर थे। चिबोक क्षेत्र राज्य की राजधानी मैदुगुरी से 70 मील दूर है। मैदुगुरी में ही एंटोनियो गुटेरेस ने पूर्व उग्रवादियों और हिंसा के पीड़ित लोगों से बातचीत की थी।
समुदाय के नेता ने कहा- हमारे 10 लोग मारे गए : समुदाय के नेता हसन चिबोक ने कहा कि आईएसआईएस के आतंकियों ने बड़ी संख्या में और घातक हथियारों के साथ हमला बोला था। उन्हें रोकना हमारे बस की बात नहीं थी। उन्होंने कुछ ही समय में हमारे समुदाय पर कब्जा कर लिया। हमले को रोकने के लिए पास के सैन्य अड्डे से सैनिकों को तैनात किया गया था, लेकिन तबतक नुकसान हो चुका था। उन्होंने दावा किया कि आईएसआईएस ने उनके समुदाय के कम से कम 10 लोगों की हत्या की है।
इस्लामिक आतंकवाद से पीड़ित है नाइजीरिया : 206 मिलियन लोगों के साथ अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश नाइजीरिया, बोको हराम के इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका के आतंकियों से जूझ रहा है। ये चरमपंथी नाइजीरिया में शरिया कानून स्थापित करने और पश्चिमी शिक्षा को रोकने की मांग कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अनुसार, नाइजीरिया में आतंकवादी हिंसा से 35,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

Related posts

हीलियम-3 बदल सकता है फ्यूचर! अंतरिक्ष में मौजूद ‘तेल का कुआं’, कौन पहुंचेगा सबसे पहले?

Pradesh Samwad Team

कश्मीर में निवेश करेगा दुबई, पाक राजनयिक बोले- यह भारत की बड़ी सफलता, इमरान को झटका

Pradesh Samwad Team

अफगान नीति पर आलोचना के बीच बाइडन की सफाई, बोले- हम सभी नागरिकों को सुरक्षित निकालेंगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment