Pradesh Samwad
देश विदेश

पीएम मोदी ने एंजेला मर्केल से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा


नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से बातचीत की। मोदी के मर्केल के साथ बैठक में अगले संभावित चांसलर ओलाफ स्कोल्ज भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रोम में जी-20 समूह के शिखर सम्मेलन से इतर मिले। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी संबंधों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती हमारे ग्रह की भलाई के लिए शुभ संकेत है।’

Related posts

रूस ने दी पोलैंड, बुल्गारिया की गैस सप्लाई रोकने की धमकी

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनों से डरे NSA मोईद युसूफ, काबुल दौरा रद्द

Pradesh Samwad Team

हर रोज आसमान की ओर देखता था वैज्ञानिक, एक दिन जूम करने पर स्पेस में दिखा ‘गॉडज़िला’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment