Pradesh Samwad
मनोरंजन

20 सालों बाद फिर एक साथ आए ड्रयू बैरीमोर, टॉम ग्रीन


अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर और टॉम ग्रीन इस सप्ताह डे टाइम टॉक शो में एक साथ नजर आएंगे। ऐसा लगभग 20 वर्षों में पहली बार हो रहा है कि दोनों किसी शो में एक साथ एंट्री कर रहे है।
‘द ड्रयू बैरीमोर शो’ पर आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह थोड़ा सा अजीब है। पर यह देखकर बहुत अच्छा लगेगा।
“मुझे वास्तव में लगता है कि यह फिर से मिलने का एक अच्छा मौका है”
टॉम की बात पर बैरीमोर ने जबाव देते हुए कहा कि ठीक है, मैं आपका सम्मान करती हूं और आपसे प्यार करती हूं।
जिस पर ग्रीन ने जवाब दिया कि मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री को विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें टॉम से मिले दो दशक हो गए हैं।
ड्रयू ने कहा कि जब आप कहते हैं कि यह 20 साल हो गए है, तो आश्चर्य होता है, क्योंकि ये पलक झपकते ही गुजर गए। हे भगवान, हमने इन पिछले 20 वर्षो में बहुत कुछ जिया और किया है।

Related posts

हाथ में बोतल थाम स्पेन की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बोली- अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे तो पीछे गिर जाते हैं

Pradesh Samwad Team

क्रिस्टन स्टीवर्ट ने राजकुमारी डायना को बताया ‘सबसे अनजान लोगों में से एक’

Pradesh Samwad Team

‘मुझे इनसिक्योर लग रहा था’, अनुराधा पौडवाल ने बताया किसलिए बॉलिवुड छोड़ गाने लगीं भजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment