Pradesh Samwad
खेल

राहुल डागोर एंव श्री अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाँकी प्रतियोगिता

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन के खिलाड़ी श्री राहुल डागोर एंव श्री अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाँकी प्रतियोगिता दिनांक 1-6 मार्च 2022 – ग्वालियर के लिए भोपाल विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है ।
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल का 18 सदस्यों का दल आज प्रतियोगिता में सम्मिलित होने ग्वालियर रवाना हो गया हैं ।
रायसेन के दोनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल एंव जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने राहुल एंव अभय के साथ ही उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Related posts

सारंग लीग अंडर-13 इंटर अकादमी क्रिकेट लीग का विश्वास कैलाश सारंग ने किया शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

डॉ. एस एम खान अंडर -18 (बालक वर्ग )क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु भोपाल संभाग टीम घोषित, भोपाल टीम की कमान मीत त्रिपाठी को

Pradesh Samwad Team

अब विराट कोहली नहीं रहे IPL के सबसे महंगे प्लेयर, रोहित सहित इन 3 ने मारी बाजी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment