Pradesh Samwad
खेल

अब विराट कोहली नहीं रहे IPL के सबसे महंगे प्लेयर, रोहित सहित इन 3 ने मारी बाजी


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र के लिए रिटेंशन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। किस टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया है पूरी लिस्ट सामने है। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जरूर देखने को मिले हैं। हर बार की तरह किसी खिलाड़ी को नुकसान हुआ है तो कुछ खिलाड़ियों की चांदी हुई है। यानी कुछ प्लेयर्स की सैलरी में इजाफा हुआ है, जबकि विराट कोहली सहित कुछ बड़े खिलाड़ी घाटे के बावजूद अपनी टीम से ही खेलेंगे।
रोहित, पंत और जडेजा का प्रमोशन : रिटेंशन के बाद सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा हैं। इन तीनों प्लेयर्स को 16-16 करोड़ मिलेंगे। पंत और रोहित को पिछले सीजन में 15-15 करोड़ मिलते थे, जबकि रविंद्र जडेजा को 7 करोड़ मिलते थे।
धोनी और विराट को हुआ घाटा : दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स को 2021 में विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घाटा हुआ है। कोहली पिछले सीजन में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी थे। RCB से उन्हें 17 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार वह फर्स्ट चॉयस के तहत रिटेन जरूर हुए हैं, लेकिन उनकी सैलरी कम हुई है। टीम ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसलिए उन्हें BCCI के नियमानुसार 15 करोड़ मिलेंगे। धोनी टीम के सेकंड चॉयस रहे तो उन्हें 12 करोड़ रुपये मिलेंगे।
सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (16 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़)
मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)

Related posts

रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान ने प्रथम इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारम्भ हुआ ।

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी : कनारा और फेथ क्लब भोपाल की आसान जीत डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का चौथा दिन

Pradesh Samwad Team

9th इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट राउंड में लाकेसिटी वारियर्स ने नगर निगम फायर को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment