Pradesh Samwad
खेल

9th इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट राउंड में लाकेसिटी वारियर्स ने नगर निगम फायर को 6 विकेट से हराया

कॉलेज ग्रुप में बीएसएसएस कॉलेज ने मध्यांचल को 112 रन से हराकर सेमी फाइनल का रास्ता किया साफ खेल संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित 9वा इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला नगर निगम फायर और लाकेसिटी वारियर्स के बीच खेला गया जिसमें नगर निगम फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए जिसमे ने असद उद्दीन ने 27 गेंदों में 50 एवं बॉबी ने 37 गेंदों में 50 रन का योगदान दिया लाकेसिटी वारियर्स की ओर से रत्नेश ने 2 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट एवं सौरभ एवं फिरदोस हसन 1-1 विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने लाकेसिटी वारियर्स की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 15 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन हासिल कर लिया जिसमे सुमित तनेजा ने 34 गेंद में नाबाद 76 एवं अरशद 18 गेंद में 38 रन का योगदान दिया नगर निगम फायर की की ओर से असद उद्दीन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 एवं अजहर ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिए इस प्रकार लाकेसिटी वारियर्स ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया इस मैच के मन ऑफ द मैच लाकेसिटी वारियर्स के सुमित तनेजा रहे दिन का दूसरा मुकाबला बीएसएसएस कॉलेज ओर मध्यांचल के बीच खेला गया जिसमे बीएसएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए जिसमे दीपेश यदुवंशी ने 25 गेंदों में 46 एवं हर्ष दुबे ने 41 गेंदों में 43 एवं नमन यादव ने 21 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया मध्यांचल की ओर से नवनीत कुमार ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने मध्यांचल टीम 14.4 ओवर में 10 विकेट पर 75 रन ही बना सकी। जिसमे सरबजीत शर्मा ने 17 गेंदों में 21, चित्रांश ने 16 गेंदों में 10 रन एवं देव करोसिया ने 10 रन का योगदान दिया
बीएसएसएस कॉलेज की ओर से संस्कार सिंह ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 अलिज़र खान ने 2.4 ओवर में 21 रन देकर 3 एवं हर्ष सेन ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिया। इस प्रकार बीएसएसएस कॉलेज टीम ने यह मुकाबला 112 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच बीएसएसएस कॉलेज टीम के नमन यादव रहे। दोनों ही मैन ऑफ़ द मैच खिलाडियों को आज के मुख्य अतिथि वर्धमान दवा मार्केट के प्रसीडेंट श्री जीतेन्द्र धाकड़ एवं सचिव श्री विवेक खंडेलवाल द्वारा को ट्राफी प्रदान की गई

Related posts

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : उदयभान क्रिकेट अकादमी ने आर पी क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

भोपाल: टी.आई.टी. एम.बी.ए एवं आई.एस.टी.डी. के बीच में एमओयू

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment