Pradesh Samwad
खेल

भोपाल: टी.आई.टी. एम.बी.ए एवं आई.एस.टी.डी. के बीच में एमओयू


भोपाल। विगत दिनो में टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टी.आई.टी) एम.बी.ए, भोपाल एवं इंडीयन सोसायटी फॅार ट्रेनिंग एण्ड़ डेवलपमेंट (आई.एस.टी.डी) भोपाल जो कि राष्ट्रीय स्तर की विख्यात प्रशिक्षण प्रदाता संस्था हैं, के बीच में एम.ओ.यू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर टी.आई.टी – एम.बी.ए की निर्देषिका डॉ. शालिनी सिन्हा, एवं आई.एस.टी.डी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलिल चटर्जी, सुश्री रश्मि भार्गवा, नेशनल सदस्य एक्रीग्रेडेटेशन बोर्ड आई.एस.टी.डी, सनत गंगवार, कोषाध्यक्ष-आई.एस.टी.डी, भोपाल चेप्टर एवं आर.जी. द्विवेदी, अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस एम.ओ.यू का उद्देश्य एम.बी.ए के छात्र-छात्राओ के साथ-साथ शिक्षकगणो एवं विशेषज्ञो के बीच नालेज शेयरिंग करना हैं। प्रबंधन के छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान देना बल्कि प्रेक्टिकल एक्सपोजर भी प्रदान करना हैं। इस एम.ओ.यू के तहत स्कील्ड डेवलपमेंट, शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं अन्य प्रशिक्षण के अवसर दिए जायेगें, विद्यार्थियों को आई.एस.टी.डी द्वारा ट्रेनिंग एण्ड़ डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में विद्यार्थीयो को प्रवेश दिया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राए अपना एवमं देश का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल बना सके।

Related posts

आकाश अंतिल के शानदार शतक की बदौलत अंबिका एम्सटर्डम अखिल भारतीय आर.वी.स्पोर्ट्स कप के फाइनल में प्रवेश किया

Pradesh Samwad Team

दूसरी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरूष अकादमी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
जीतकर लौटी म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी टीम के खिलाड़ियों ने की मान. खेल मंत्री से भेंट

Pradesh Samwad Team

44वें शतरंज ओलिंपियाड की मशाल पहुँची भोपाल खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया को ग्रैंड मास्टर अनुराग महामल ने सौंपी टॉर्च

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment