Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर बना चेम्पियन

फाइनल में छिंदवाड़ा को हराया जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है । आज प्रतियोगिता में जबलपुर और छिंदवाड़ा के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें छिंदवाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 10 विकेट पर 76 रन बनाए ।जिसमे निकिता कोल्हटकर ने नाबाद 29 रन और साक्षी यादव ने 8 रन बनाए। जबलपुर की ओर से सोनाली रजक ने 4 विकेट , आकांक्षा चौरसिया ने 3 विकेट और सोनम ने 1 विकेट लिए।
77 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलपुर ने 3 विकेट पर 78 रन बनाकर 7 विकेट से फाइनल मैच जीता । जिसमे आफ़िया खान ने 28 रन और माधुरी पासी ने नाबाद 24 रन बनाए। छिंदवाड़ा की ओर से श्रष्टि नागपुरे ने 2 विकेट और निकिता ने 1 विकेट लिए।

विजेता टीम जिला जबलपुर को फाइनल मैच की ट्रॉफी अर्चना सिंह टीआई गोरखपुर, जे.डी. सी.ए. अध्यक्ष डॉ निशित पटेल, जे.डी.सी.ए. चयनकर्ता विनय सिंग और जे.डी.सी.ए. सचिव धर्मेन्द्र पटेल द्वारा प्रदान की गई वही सोनाली रजक को पूरी प्रतियोगिता में 11 विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर व पायल बाल्मीक को 161 रन और 88 रन बनाने पर बेस्ट बैट्समेन दिया गया।

Related posts

16 march

Pradesh Samwad Team

बेटी को 10 महीने बाद मिले वसीम अकरम, शेयर की प्यारी सी VIDEO

Pradesh Samwad Team

ओबेदुल्ला गंज के ईशान खान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी बेसबॉल टीम के कप्तान नियुक्त, नगर के ध्रुव खन्ना,महेश सोंधिया एवं आर्यन को भी उपलब्धि

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment