Pradesh Samwad
खेल

राहुल डागोर एंव श्री अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाँकी प्रतियोगिता

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन के खिलाड़ी श्री राहुल डागोर एंव श्री अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाँकी प्रतियोगिता दिनांक 1-6 मार्च 2022 – ग्वालियर के लिए भोपाल विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है ।
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल का 18 सदस्यों का दल आज प्रतियोगिता में सम्मिलित होने ग्वालियर रवाना हो गया हैं ।
रायसेन के दोनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल एंव जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने राहुल एंव अभय के साथ ही उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Related posts

गेंद ने उड़ा दिए डंडे, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन, जो रूट रह गए देखते

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने राजगढ़ को हराया

Pradesh Samwad Team

रजत पाटीदार के 102 मीटर छक्के से जख्मी हुआ बुजुर्ग, सिर पर लगी गेंद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment