24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

रजत पाटीदार के 102 मीटर छक्के से जख्मी हुआ बुजुर्ग, सिर पर लगी गेंद

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु के सामने 210 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य सामने रख दिया। जवाब में बेंगलुरु की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद मैक्सवेल और रजत पाटीदार ने बेंगलुरु की पारी को संभाला। पर इस मैच में रजत पाटीदार ने एक छक्का मारा जो कि स्टेडियम में बैठे बुजुर्ग दर्शक के सिर में जा लगा।
दरअसल पंजाब किंग्स के लिए 9वां ओवर फेंकने आए हरप्रीत बराड़ के ओवर में रजत पाटीदार ने रन बटोरने की कोशिश की। इस ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलते हुए गेंद को दर्शकों के बीच में जा मारा। पर यह गेंद मैच देख रहे बुजुर्ग दर्शक के जा लगी। रजत पाटीदार का यह शॉट बुजुर्ग के सिर पर जा लगा। जिसके बाद वह अपने सिर को सहलाते हुए दिखाई दिए।
हरप्रीत बराड़ की गेंद पर लगाया गया यह शॉट छोटा नहीं था। रजत पाटीदार ने 102 मीटर का छक्का लगाया था। जोकि मैच देखने आए दर्शक के सिर पर जा लगा। रजत पाटीदार की पारी को राहुल चाहर ने खत्म किया। राहुल चाहर ने रजत को 26 रन पर आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई।

Related posts

इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

रूट-बेयरस्टो ने दिलाई ऐतिहासिक जीत, एजबेस्टन में इंग्लैंड ने रचा इतिहास

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 हर्षित, अविनाश, सजल पदक की होड़ में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment