Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम ग्रुप-बी में पहले स्थान पर

लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेली गयी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के अंतर्गत आज ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के मध्य हुआ मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से आखिरी समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और परिणाम ड्रॉ रहा।
इस ड्रा के साथ म.प्र. हॉकी अकादमी लीग में तीन जीत और दो ड्रा मैच के साथ 11 अंक हासिल कर गु्रप-बी में पहले स्थान पर रही। स्पोर्ट्स होस्टल, भुवनेश्वर की टीम के भी 11 अंक रहे। परंतु गोल डिफरेंस के आधार पर म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम पहले स्थान पर रही। म.प्र. हॉकी अकादमी का गोल डिफरेंस 22 रहा जबकि स्पोर्ट्स होस्टल की टीम का गोल डिफरेंस 11 रहा। 9 अंकों के साथ खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया था जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही थी।

Related posts

विराट कोहली : बल्लेबाज के रूप में योगदान देना चाहते हैं विराट कोहली

Pradesh Samwad Team

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला खेल परिसर रायसेन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे व जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल द्वारा किया गया ।

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतीक परोलिया की घातक गेंदबाज़ी से मयंक अकादमी ने सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी को 67 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment