Pradesh Samwad
खेल

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : उड़ान क्रिकेट अकादमी ने रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी को हरा किया खिताब पर कब्ज़ा

4th डीआरएम ट्रॉफी में आज खिताबी मुकाबले मे उड़ान क्रिकेट अकादमी ने रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी को हरा कर खिताब जीत लिया। आज खेले गए मैच में रैल्वे युथ क्रिकेट अकादमी की टीम पहले खेलते हुए 119 रन ही बना पाई। ऋषभ ने 39 , अंजेश ने 22 रनों का योगदान दिया । उड़ान से जस्मीत ने 3 अलिफ और सौरभ को 2 2 सफलताएं मिली । 120 रनों के लक्ष्य को उड़ान क्रिकेट अकादमी ने आसानी से प्राप्त कर लिया और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। मनीष ने 52 और कुश ने 48 रन बनाये । फाइनल मे डीआरएम भोपाल सौरभ बंदोपध्याय मुख्य अतिथि के रूप मे और भोपाल डिविजन के उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर ,सादउददीन, के जी शर्मा मौजूद थे। यह रहे सर्वश्रेष्ठ बेस्ट बैट्समैन- मनीष नरवारिया बेस्ट बॉलर – अर्पित चौरासीआ बेस्ट कीपर- अदीब खां प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट्- प्रतीक शुक्ला

Related posts

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

राजधानी भोपाल में 21 से 30 जून तक होगी अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा ने जीती नर्मदा ट्रॉफी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment