Pradesh Samwad
खेल

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा ने जीती नर्मदा ट्रॉफी

यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदा पुरम एवं नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में आयोजित की जा रही है नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यंग ब्राइट क्लब सिवनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में गौतम रघुवंशी के शानदार शतक 111 रनों की बदौलत 4 विकेट खोकर 230 रन का विशाल लक्ष्य सिंसियर क्लब इटारसी को दिया । यंग ब्राइट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भानु रघुवंशी ने 32 रन और पुनीत दुबे 39 रन एवं संदीप कैथवास ने 33 रनों का योगदान दिया । जवाबी पारी खेलने उतरी और 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंसियर क्लब इटारसी पूरी टीम 18 ओवरों में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रूपेश मालवीय ने सर्वाधिक 49 तथा मंगलेश चौधरी ने 39 रनों का योगदान दिया। यंग ब्राइट सिवनी मालवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील कलोसिया ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए एवं देव सिंह तोमर ने 2 विकेट का योगदान दिया । इस तरह यंग ब्राइट सिवनी मालवा ने सिंसियर क्लब इटारसी को 70 रनों से पराजित कर नर्मदा ट्रॉफी पर कब्जा किया । मैच के पश्चात प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरेयाम के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया, जिसकी अध्यक्षता नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार ने की। विशेष अतिथि चेयरमैन श्री रोहित फौजदार एवं मध्य प्रदेश तैराकी संघ उपाध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश जूनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा ने किया। उपाध्यक्ष और कार्यक्रम में आभार व्यक्त सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री कुलभूषण मिश्रा सह सचिव श्री योगेश परसाई श्री दिलीप नामदेव श्री विवेक भदौरिया सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री जितेंद्र ओझा श्री आलोक राजपूत श्री रोहित गौर यूथ क्रिकेट क्लब वरिष्ठ खिलाड़ी श्री पूनम मेषकर श्री विवेक श्रीवास्तव श्री मुरली मुनयार श्री विवेक श्रीवास्तव श्री अनुराग तिवारी श्री मनीष तिवारी श्री माधव हरणे श्री राजेश अत्रे श्री राजीव दुबे श्री सलीम सिद्दीकी कोच श्री नंदकिशोर यादव श्रीमती वर्षा पटेल श्री मनीष यादव श्री विष्णु प्रसाद बोरासी श्री शंकर परदेसी श्री हबीबुल्लाह खान श्री बंटी ठाकुर एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ मौजूद रहे। प्रतियोगिता के बेस्ट बैटर का पुरस्कार गौतम रघुवंशी को 305 रन बनाने पर दिया गया बेस्ट बॉलर का पुरस्कार शुभम झावा को 7 विकेट लेने पर दिया गया टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार गौतम रघुवंशी के 5 विकेट और 305 रन बनाने पर दिया गया उप विजेता ट्रॉफी सिंसियर क्लब इटारसी को प्राप्त हुई विजेता ट्रॉफी यंग ब्राइट सिवनी मालवा टीम को प्राप्त हुई।

Related posts

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में 28 को आयेंगे साउथ के सुपर स्टार

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment