Pradesh Samwad
खेल

9th इण्टर कॉलेज प्रतियोगिता

खेल संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित 9वा इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज
का पहला मुकाबला एलएनसीटी और त्रुबा के बीच खेला गया जिसमें त्रुबा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 10 विकेट पर 77 रन बनाए जिसमे शुभेन्द्र मिश्रा ने 9 गेंदों में नाबाद 17 एवं अमन ने 19 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया एलएनसीटी की ओर से जीतेन्द्र सिंह 2.4 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट एवं वरुण सिंह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने उतरी एलएनसीटी की टीम ने निर्धारित 11.5 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन बनाये जिसमे विनय चौकसे ने 21 गेंद में 28 एवं साहिल ने 6 गेंद में नाबाद 10 रन का योगदान दिया। त्रुबा की ओर से अमज़द अली एवं शुभेन्द्र मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए इस प्रकार एलएनसीटी ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया इस मैच के मन ऑफ द मैच एलएनसीटी के जीतेन्द्र सिंह रहे दिन का दूसरा मुकाबला बीएसएसएस ओर जागरण लेक सिटी के बीच खेला गया जिसमे बीएसएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 133 रन बनाए जिसमे सुमित शर्मा ने 41 गेंदों में 33 एवं संस्कार सिंह ने 17 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया । जागरण लेक सिटी की ओर से मीत पाटीदार ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट, हर्ष,प्रणव,राहुल दुखंडे ने 1-1 विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने जागरण टीम 15.1 ओवर में 10 विकेट पर 81 रन ही बना सकी जिसमे निखिल ने 18 गेंदों में 24, तनिष्क ने 22 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया बीएसएसएस की ओर से संस्कार सिंह ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 एवं शक्तिने 2 विकेट लिया इस प्रकार बीएसएसएस टीम ने यह मुकाबला 52 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच बीएसएसएस टीम के संस्कार सिंह रहे। दोनों ही मैन ऑफ़ द मैच खिलाडियों को आज के मुख्य अतिथि स्टेट पेनल अंपायर विजेंद्र सिंह परिहार द्वारा को ट्राफी प्रदान की गई।

Related posts

भारतीय केनो सलालम टीम 11 पदक लेकर आज भोपाल वापस लौटी

Pradesh Samwad Team

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज टीम इंदौर बनी चेम्पियन

Pradesh Samwad Team

मिशेल स्टार्क की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए बेन स्टोक्स, चेहरे पर साफ दिखी निराशा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment