Pradesh Samwad
खेल

4 गेंद पर 4 विकेट हासिल करने वाले कैंफर बोले- मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था


चोटों से जूझने के बाद वापसी करने वाले आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर खुद को पूरी तरह से फिट महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को टी20 विश्व कप में चार गेंदों में चार विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया। जोहानिसबर्ग में जन्में कैंफर केवल तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 में चार गेंदों पर चार विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से आयरलैंड ने पहले दौर के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को सात विकेट से हराया।
कैंफर ने मैच के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं तो चोट से वापसी करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा रहा था। कंधे की चोट के कारण कैंफर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अपने दूसरे और नीदरलैंड की पारी के 10वें ओवर में 4 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि मैंने सही लेंथ से गेंद करने पर ध्यान दिया। मेरा पहला ओवर अच्छा नहीं रहा लेकिन कप्तान ने मुझ पर भरोसा दिखाया और यह फैसला सही रहा।

Related posts

इन दो टीमों ने कटाया वर्ल्ड टी-20 का टिकर, ओमान बाहर

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : अंश की गेंदबाजी से जीता उड़ान फाइटर्स

Pradesh Samwad Team

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment