27.6 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

4 गेंद पर 4 विकेट हासिल करने वाले कैंफर बोले- मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था


चोटों से जूझने के बाद वापसी करने वाले आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर खुद को पूरी तरह से फिट महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को टी20 विश्व कप में चार गेंदों में चार विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया। जोहानिसबर्ग में जन्में कैंफर केवल तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 में चार गेंदों पर चार विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से आयरलैंड ने पहले दौर के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को सात विकेट से हराया।
कैंफर ने मैच के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं तो चोट से वापसी करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा रहा था। कंधे की चोट के कारण कैंफर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अपने दूसरे और नीदरलैंड की पारी के 10वें ओवर में 4 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि मैंने सही लेंथ से गेंद करने पर ध्यान दिया। मेरा पहला ओवर अच्छा नहीं रहा लेकिन कप्तान ने मुझ पर भरोसा दिखाया और यह फैसला सही रहा।

Related posts

निकोलस पूरन की ‘हैट्रिक’ पर फिरा पानी, भारत ने तीसरा टी20 17 रनों से जीता, सीरीज 3-0 से हथियाई

Pradesh Samwad Team

पांचवी T- 20 मास्टर्स कप (वेटरन ) क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आगाज 2 दिसम्बर से प्रतियोगिता का उदघाटन माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा करेंगे उदघाटन मैच मीडिया मास्टर्स और सेकंड इनिंग मास्टर्स के मध्य खेला जाएगा।

Pradesh Samwad Team

52 वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता
रोमांचक मैच में सतना BCCA ने भोपाल संभाग को 3 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, 52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का सातवा और पूल A का सेमीफाइनल मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment