Pradesh Samwad
खेल

4 गेंद पर 4 विकेट हासिल करने वाले कैंफर बोले- मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था


चोटों से जूझने के बाद वापसी करने वाले आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर खुद को पूरी तरह से फिट महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को टी20 विश्व कप में चार गेंदों में चार विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया। जोहानिसबर्ग में जन्में कैंफर केवल तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 में चार गेंदों पर चार विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से आयरलैंड ने पहले दौर के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को सात विकेट से हराया।
कैंफर ने मैच के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं तो चोट से वापसी करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा रहा था। कंधे की चोट के कारण कैंफर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अपने दूसरे और नीदरलैंड की पारी के 10वें ओवर में 4 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि मैंने सही लेंथ से गेंद करने पर ध्यान दिया। मेरा पहला ओवर अच्छा नहीं रहा लेकिन कप्तान ने मुझ पर भरोसा दिखाया और यह फैसला सही रहा।

Related posts

आलोक रंजन के शानदार खेल की बदौलत ग्रेटर लायंस की इंडिया पावर ट्रॉफी में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

प्रिया मिश्रा के खेल से रिहतक रोड जिमखाना और क्रिसेंट अकादमी जी एच् सी ए लाइव वीमेन क्रिकेट टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता : आगा क्लब-ए टीम ने 2006 ब्वायज को पराजित करते हुए पहली सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरूआत की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment