Pradesh Samwad
खेल

इन दो टीमों ने कटाया वर्ल्ड टी-20 का टिकर, ओमान बाहर

यूएई और आयरलैंड ने मंगलवार को ओमान के अल अमीरात में क्वालीफायर ए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप का टिकट कटा लिया। यूएई ने नेपाल के तीन मैच के जीत के अभियान पर रोक लगाते हुए 68 रन से जीत दर्ज की जबकि आयरलैंड ने ओमान को 56 रन से हराया।
ओमान ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले टीम 2014 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेली थी। क्वालीफायर ए में हिस्सा ले रहा एकमात्र पूर्ण सदस्य देश आयरलैंड सातवीं बार टी20 विश्व कप में खेलेगा।
ये दोनों टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट की 13वीं और 14वीं टीम होगी। अंतिम दो टीम जुलाई में होने वाले क्वालीफायर बी से टी-20 विश्व कप में जगह बनाएंगी। यूएई के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत खराब रही।
तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दिकी ने तीन ओवर के अपने स्पैल में तीन विकेट चटकाकर नेपाल के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया। उन्होंने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख और लोकेश बाम को लगातार गेंद में आउट करके नेपाल का स्कोर तीन रन पर दो विकेट किया।
सिद्दिकी ने अपने दूसरे ओवर में फॉर्म में चल रहे कुशाल भुर्तेल को पवेलियन भेजा। यूएई के कप्तान अहमद रजा ने 13वें ओवर में नेपाल को दोहरे झटके देकर उसका स्कोर छह विकेट पर 83 रन किया। मैन आफ द मैच रजा ने पारी में पांच विकेट चटकाए जिससे नेपाल की टीम 107 रन पर ढेर हो गई। दीपेंद्र सिंह ऐरी (38) की ओर से शीर्ष स्कोर रहे।
इससे पहले यूएई ने वी अरविंद की 23 गेंद में 46 रन की तूफानी पारी से मजबूत स्कोर खड़ा किया। दूसरी तरफ आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गेरेथ डेलानी की 32 गेंद में 47 रन की पारी से सात विकेट पर 165 रन बनाए। पॉल स्टर्लिंग और एंड्रय बॉलबिर्नी की अनुभवी सलामी जोड़ी नाकाम रही।
डेलानी और हैरी टेक्टर ने चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में ओमान की टीम 18.3 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई। गुरुवार की उप विजेता टीम ग्रुप दो में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड से जुड़ेगी। क्वालीफायर बी का विजेता ग्रुप दो में जगह बनाएगा।

Related posts

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : सहगल क्रिकेट क्लब ने विविधा सनराइज क्रिकेट क्लब को 34 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट के जी कोल्ट्स ने रोहतक रोड जिमखाना को 7 विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

आई.सी.सी. कैलेंडर लॉन्च : 8 सालों में 2 विश्व कप आयोजित करेगा भारत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment