Pradesh Samwad
ज़रा हटके

37 साल की उम्र में 11 बच्चों की मां अब 12वीं की तैयारी में कहा- ‘प्रेग्नेंट होना पसंद है

‘
मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद अहसास है लेकिन एक मां प्रैगनेंसी को इतना पसंद करती हैं कि वह अब तक 11 बार प्रैगनेंस हो चुकी हैं। दरअसल, अमेरिका के मैक्सिको में रहने वाली एक 37 वर्षीय महिला 11 बच्चों की मां है और अब वह 12वें बच्‍चे की तैयारी में है। इस महिला ने हर साल एक बच्‍चा पैदा करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि डिलीवरी की चिंताओं के बावजूद, उसे प्रेग्नेंट होना पसंद है।
मेरा शरीर प्रेग्नेंसी को बहुत अच्छी तरह से लेता है : एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय महिला कोर्टनी का कहना है कि मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा अच्छा महसूस किया है। मुझे कमजोरी नहीं महसूस होती, मुझे बहुत दर्द भी नहीं होता। कोर्टनी कहती है कि यह हर किसी के लिए अलग होता है, लेकिन मेरा शरीर आमतौर पर प्रेग्नेंसी को बहुत अच्छी तरह से लेता है. अगर ऐसा नहीं होता तो शायद हमारे पास इतने सारे बच्चे नहीं होते। हालांकि, बड़ी फ़ैमिली होने के चलते उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों की वजह से घर भी छोटा पड़ रहा : कोर्टनी ने कहा कि हमारे पास 15-यात्री वाली एक वैन है, लेकिन जब हम यात्रा पर जाते हैं, तो बहुत भीड़ हो जाती है। यात्रा करने के लिए ट्रेलर की जरूरत पड़ती है. पिछली बार जब हमने छुट्टी ली थी, तो एक घर किराए पर लिया था, क्योंकि होटल में हमें कई कमरे लेने होंगे। महिला ने बताया कि उनका घर भी छोटा पड़ रहा है, फिलहाल घर में सात बेडरूम, चार बाथरूम हैं।
11 बच्‍चों में 6 बेटे और 5 बेटियां हैं : दिलचस्प बात यह है कि कोर्टनी और उसके पति क्रिस रोजर्स के नाम की तरह सभी 11 बच्‍चों के नाम भी ‘C’ अक्षर से रखे गए हैं। कोर्टनी ने बताया कि हमारे 11 बच्‍चों में 6 बेटे और 5 बेटियां हैं, इसलिए हम अगली संतान बेटी चाहते हैं ताकि हमारे 6 बेटियां और 6 बेटे हो जाएं।

Related posts

इस जोकर का वीडियो दुनिया के हर पति-पत्नी को देखना चाहिए क्योंकि उसने इतना बेहतरीन काम किया है

Pradesh Samwad Team

सड़क पर मरे जानवरों को खाती है महिला, खुद को बताती है गुफा मानव

Pradesh Samwad Team

शादी के दिन नहीं आया दूल्हा, तो दुल्हन ने इस अनोखे अंदाज में की शादी!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment