Pradesh Samwad
खेल

बोल्ट की तेजतर्रार गेंद ने तोड़ा सुरेश रैना का बल्ला, विकेट भी गंवाई


मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी कर सबको प्रभावित किया। आई.पी.एल. 2021 के दूसरे सत्र के पहले मुकाबले पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें जमी हुई थीं, ऐसे में बोल्ट ने किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने पहली ही ओवर में फाफ डु प्लेसिस को शून्य पर चलता किया। इसके बाद अंबाति रायुडू को खतरनाक गेंद डालकर रिटायर्ड हर्ट करवा दिया। लेकिन मजेदार घटनाक्रम तब सामने आया जब उन्होंने रैना का विकेट तो लिया ही साथ ही साथ उनका बल्ला भी तोड़ दिया।
उक्त घटनाक्रम मुंबई की गेंदबाजी के तीसरी ओवर में देखने को मिला। अंबाति रायुडू के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद क्रीज पर आए रैना ने आते ही आक्रमक शॉट लगाने की कोशिश की। उन्होंने बोल्ट को थर्ड मैन की ओर एक चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ट भी अपनी धारधार गेंद के लिए तैयार थे। बोल्ट की उक्त गेंद को मारने के चक्कर में रैना क्रीज से बाहर आए और गेंद उनके बल्ले के कोने में लगकर राहुल चहर के हाथों में चली गई। गेंद चहर के हाथों में जाने से पहले रैना का बल्ला तोड़कर निकली थी।
बता दें कि ट्रेंट बोल्ट ने इसी विकेट के साथ मुंबई के लिए पावरप्ले में 20 विकेट पूरी कर लीं। मलिंगा इस लिस्ट में 31 विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। बोल्ट के नाम आई.पी.एल. की पहली ही ओवर में 10 बार विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Related posts

उड़ान समर लीग : अंश की गेंदबाजी से जीता उड़ान फाइटर्स

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न अंकुर क्रिकेट अकादमी ने कोलार टीम को 5 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने रचा इतिहास, महिला वनडे में 5000 रन बनाने वाली पहली कीवी बल्लेबाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment