Pradesh Samwad
ज़रा हटके

इस फ्लैट में छुपा है किचन, लेकिन तस्वीर में लोगों को दिख ही नहीं रहा


एक फ्लैट सेल पर है। लेकिन इसे देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए हैं। क्योंकि उन्हें इसमें मौजूद किचन नहीं मिल रहा। लेकिन किचन सबकी नजरों के सामने ही है। इसके बावजूद भी लोग उसे नहीं देख पा रहे हैं। दरअसल, किचन को बड़ी ही सफाई से छिपाया गया है। असल में, किचन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि उसे जरूरत के समय ही सबको नजर आएगा! बाकी समय वो लोगों की नजरों से छुपा ही रहेगा।
ब्रिटेन में है ये शानदार फ्लैट : यह फुल फर्निश्ड फ्लैट ब्रिटेन में लंदन के चेल्सी में किंग्स रोड के करीब स्थित है जिसका 7 दिन का किराया 800 पाउंड (82 हजार रुपये) है। यह घर पूरी तरह से फर्निश्ड होने के साथ-साथ सुरक्षित और स्टाइलिश भी है।
घर में मौजूद लाइब्रेरी एक धोखा है : हालांकि, अपार्टमेंट की ये तस्वीरें देख ऐसा लगता है कि यह एक शानदार लाइब्रेरी है। लेकिन जब आप बुकशेल्फ पर रखी लेदर के कवर वाली किताबों को करीब से देखेंगे तो हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि बुकशेल्फ एक महज एक धोखा है। क्योंकि इसी के पीछे किचन छुपा हुआ है।
बड़ी सफाई से छुपाया गया है किचन : अपार्टमेंट के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि अपार्टमेंट के बड़े से रिसेप्शन एरिया में एक ओपन प्लान किचन है, जिसे बड़ी सफाई से नजरों से छुपाया गया है। इसके अलावा फ्लैट में बिल्ट-इन स्टोरेज और एक मॉर्डन बाथरूम भी है।
2.96 करोड़ का बिक रहा था जर्जर घर : बता दें, पिछले महीने मैसाचुसेट्स में आग से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए एक घर को 399,000 डॉलर (2.96 करोड़ रुपये) पर बेचा जा रहा था। 1,857 वर्ग फुट की यह प्रॉपर्टी पूरी तरह से जल गई थी। आग बुझाने और लोगों को रेस्क्यू करने के लिए दमकलकर्मियों को अंदर की दीवारों और छतों को भी तोड़ना पड़ा था।

Related posts

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- देश को बांटना चाहता है रूस

Pradesh Samwad Team

एक शिप से उड़कर दूसरे जहाज गया सैनिक, वीडियो देखकर भी नहीं होगा भरोसा

Pradesh Samwad Team

अपने कपड़े किराए पर देने लगी ये लड़की, आज करोड़ों रुपये का खड़ा किया बिजनेस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment