Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

  • दैनिक भास्कर और राजएक्सप्रेस की विजयी शुरुआत
     रोहिताश्व का विस्फोटक शतक, रुपेश का चौका                                      भोपाल। रोहिताश्व मिश्रा 102 के नाबाद शतक की मदद से दैनिक भास्कर ने 27वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। उसने दैनिक जागरण को 89 रनों से हराया। दिन के दूसरे मैच में राज एक्सप्रेस ने जनसंपर्क पर 6 रनों की करीबी जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले मैच में दैनिक भास्कर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन बनाए। इसमें रोहिताश ने मात्र 52 गेंदों पर 10 चौके और सात छक्के की मदद से 102 रन बनाए। रुपेश राय ने 31, अनूप दुबे ने 26 रनों की पारी खेली। जागरण की ओर से कप्तान मृगेंद्र सिंह, विवेक झा और दिनेश ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में दैनक जागरण 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बना पाया। शशि शेखर ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जबकि जगदीश द्विवेदी ने 16, गुरेंद्र अग्निहोत्री ने 16 और दिनेश शाक्य ने 16 रनों का योगदान दिया। भास्कर की ओर से रुपेश राय ने चार विकेट लिए। जबकि अनिल सिंह को एक विकेट मिला। रोहिताश्व मिश्रा और रुपेश राय मानसरोवर संयुक्त मैन ऑफ द मैच चुने गए।
    इसी तरह दूसरे मैच में राजएक्सप्रेस ने 15 आवेर में छह विकेट पर 94 रन बनाए। सनी ने 24, जलील ने 28 रन बनाए। जनसंपर्क की ओर से राहुल तंवर ने तीन विकेट लिए। जैद को दो और राजा को एक विकेट मिला। जवाब में जनसंपर्क की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 88 रन बना पाई। अकबर ने 25, राहुल ने 33 और जैद ने 14 रन बनाए। सनी ने दो विकेट लिए। वह मान सरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

आज के मैच
पीपुल्स बनाम टाइम्स आफ इंडिया
सुबह 9.00 बजे
एमपी-03. इन बनाम स्पोर्ट्स एज
दोपहर 12.30 बजे से

Related posts

अकादमी के मुक्केबाज सौरव ने पक्का किया पदक

Pradesh Samwad Team

2024 ओलिम्पिक में शामिल ब्रेक डांस ‘ब्रेकिंग’ खेल हेतु मध्यप्रदेश में अकादमी बनाने पर विचार – खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Pradesh Samwad Team

स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट सीरीज से बाहर, दूसरे मैच में एंडरसन का भी खेलना तय नहीं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment