Pradesh Samwad
खेल

कैमिस्ट प्रीमियर लीग सीजन – 2

वर्धमान ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा CPL 2022 (SEASON ll ) का आयोजन 16 JAN 2022 से फेथ क्रिकेट क्लब रातीबड़ में किया जा रहा है| इस टूर्नामेंट का शुभारंभ माननीय स्वास्थमंत्री श्री प्रभुराम चौधरी (म प्र शासन ) एवं ठाकुर रामपाल जी राजपूत ,विधायक(सिलवानी ) एवं पूर्व मंत्री के द्वारा 12:30 बजे किया जाएगा। वर्धमान ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र धाकड़ द्वारा बताया गया की केमिस्ट प्रीमियर लीग आयोजन की शुरुआत वर्ष 2021 में दवा व्यापार से जुड़े केमिस्ट बंधुओ के जीवन में सकारात्मक नवीन ऊर्जा का संचार करने की भावना से किया गया था। बीते कोरोना काल के कुछ समय ने प्रत्येक मानव के मष्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाला है। यहाँ तक की प्राथमिकताएं एवं जीवन के प्रति नजरिए में भी बदलाव आया है।केमिस्ट साथियों ने इस समय के भयावह मंजर को बहुत करीब से देखा है ,ऐसे समय में खेल के जरिये उनके विचारों में जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिआ तथा उनके संवेगो के प्रबंधन को उत्तम दिशा देना ही हमारी प्राथमिकता है। इस प्रतियोगिता में फार्मा वारिएस,क्रिकेट सुपरस्टार,जेनरिक सुपरकिंग्स,लाइफ सेवर,मेडिकल स्ट्राइकर,भोपाल केमिस्ट चेम्पियन,रिटेल सुपरकिंग्स,शिव साई हिमेश11 कुल 8 टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला फार्मा वारियर्स ओर क्रिकेट सुपरस्टार के बीच खेला जाएगा

Related posts

सूर्यकुमार का शतक, तीसरा मैच हारने के बावजूद भारत ने जीती सीरीज

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल एम पी सी ए द्वारा मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना

Pradesh Samwad Team

इन खिलाड़ियों का बोलबाला, टीमों ने जमकर लुटाया पैसा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment