Pradesh Samwad
खेल

स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट सीरीज से बाहर, दूसरे मैच में एंडरसन का भी खेलना तय नहीं


इंग्लैंड को करारा झटका लगा है। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन का भी दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। ब्रॉड पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं तो एंडरसन भी मांसपेशियों में दर्द से जूझ रहे हैं। एंडरसन और ब्रॉड ने मिलकर 1000 से अधिक विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड में खड़ी हुई घायलों की फौज : इस बीच, इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने भी उनके कवर के रूप में तेज गेंदबाज साकिब महमूद को बुलाया है। पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने एंडरसन ने बुधवार की सुबह थाई स्ट्रेन के कारण ट्रेनिंग सीजन मिस किया था। इंग्लैंड की टीम में पहले से ही बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजी नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा क्रिस वोक्स भी अबतक चोट से नहीं उबर सके हैं और ओली स्टोन भी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं।
साकिब और मोईन अली टीम में शामिल : दांए हाथ के तेज गेंदबाज महमूद इस साल जूलाई में पाकिस्तान के विरुध खेलते देखे गए थे। उन्होंने अभी तक सात अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 14 विकेट हासिल किए है और नौ टी20 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्हें सात विकेट मिले है। इंग्लैंड ने साकिब के अलावा ऑलराउडर खिलाड़ी मोईन अली को भी टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘स्पिनर डॉम बेस को बाहर किया गया है और वह यॉर्कशायर वापस लौट रहे हैं।’
अश्विन फिर होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर! : कोहली ने एक बार फिर संकेत दिया कि वह दूसरे टेस्ट में भी पहले टेस्ट की राह पर चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह परफेक्ट संतुलन हासिल करना है लेकिन अगर शार्दुल जैसा कोई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होता है तो निश्चित तौर पर हमें सोचना होगा कि हम 20 विकेट कैसे चटकाएंगे और किसी भी ऐसे खिलाड़ी को शामिल करने का प्रयास नहीं करना चाहिए जो बल्ले से कुछ रन बनाए।

Related posts

लखनऊ सुपर जाएंट्स की सीएसके पर शानदार जीत, 6 विकेट से जीता हाई स्कोरिंग मैच

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी वर्ल्ड कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : वरिष्ठ क्रिकेटर अनुराग मिश्रा के आतिशी बल्लबाजी से यूथ क्रिकेट क्लब जीता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment