Pradesh Samwad
खेल

24 वर्ष बाद राष्ट्रीय सीनियर महिला कुश्ती मैं मध्य प्रदेश को शिवानी ने दिया गोल्ड


66 वीं पुरुष एवं 24 वीं महिला राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर 2021 तक गोंडा (उत्तर प्रदेश) में चल रही रही है!
जिसके आज दूसरे दिन मध्य प्रदेश की महिला पहलवानों ने एक गोल्ड एवं एक ब्रांज़ मेडल मध्य प्रदेश को दिलाया! मध्य प्रदेश की यह स्वर्णिम उपलब्धि 1997 में शिवानी की कोच प्रदेश की पहली विक्रम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फा़तमा बानो ने पहली राष्ट्रीय सीनियर महिला कुश्ती स्पर्धा,हैदराबाद 1997 मे 68 किलोग्राम भार वर्ग में मध्यप्रदेश के लिए पहला स्वर्ण पदक अर्जित किया था!
वर्ष 1997 से वर्ष 2021 के बीच
इन 24 वर्षों में सीनियर कुश्ती का गोल्ड शिवानी के अलावा मध्य प्रदेश को किसी भी महिला पहलवान ने दिया!
इस सफ़लता के लिए शिवानी ने अपने पहले मुकाबले मे बिहार की पहलवान को तकनीकी श्रेष्ठता से जीत कर हिमाचल प्रदेश की पहलवान को बाईफा़ल कर अपने क्वार्टर फा़इनल मैं चंडीगढ़ की पहलवान को एक तरफा़ हराते हुए सेमीफा़इनल मैं टोकियो 2020 की ओलंपियन हरियाणा की सीमा को बाईफा़ल चीत कर फा़इनल में प्रवेश किया एवं फा़इनल में दिल्ली कि विश्व स्तरीय पदक विजेता सिमरन को भी बाईफा़ई चित् कर मध्य प्रदेश के लिए गोल्ड अर्जित किया !
इसके अलावा आज की प्रतियोगिता का दूसरा पदक ब्रॉन्ज मेडल रमन यादव ने 55 किलोग्राम वर्ग में चंडीगढ़ की पहलवान को तकनीकी श्रेष्ठता से हराते हुए मध्य प्रदेश को दिलाया!
मध्यप्रदेश की इस सफ़लता के लिए मध्य प्रदेश कुश्ती के मार्गदर्शक ओलंपियन/ अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव पहलवान
एवं मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के = अध्यक्ष उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव,
सचिव= सुरेश यादव
सा़ंथ ही मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों सहित ,
प्रदेश के कुश्ती परिवार के सांथ ही
टीम के कोच= विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर ,अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच ,फा़तमा बानो ,अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच गौरव आर्य
राष्ट्रीय कुश्ती= कोच गोविंद गुर्जर ,विकास यादव
एवं राष्ट्रीय निर्णायक= मनीष नामदेव ,विनय कुमार आदि ने बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं
और आगामी होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए ऐसी ही सफलताएं अर्जित करने के लिए की शुभकामनाएं दीं

Related posts

उडान क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर्स क्रिकेट अकादमी तीन मैचों कीएक दिवसीय क्रिकेट सीरीज, ने जीता तीसरा एक दिवसीय मैच किया क्लीन स्वीप

Pradesh Samwad Team

लखनऊ ने 12 रन से जीता मैच

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता, एन सी सी सी बनी चेम्पियन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment