Pradesh Samwad
खेल

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल सम्पन्न महिला खिलाड़ियों में दिखा कम उत्साह महज 12 खिलाड़ी ही हुई शामिल


एमपीसीए की मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना भोपाल सब सेंटर के लिए खिलाड़ियों का चयन करने हेतु एमपीसीए द्वारा ‘ओपन ट्रायल’ आयोजित की गई। पुरुष खिलाड़ियों का चयन एमपीसीए द्वारा नियुक्त चयनकर्ता सीनियर डिवीज़न मध्यप्रदेश चयन समिति के अध्यक्ष श्री अमिताभ विजयवर्गीय और वरिष्ठ क्रिकेटर सुनील धौलपुरे द्वारा वी एस अकादमी गौतम नगर मैदान पर किया गया जबकि महिला खिलाड़ियों का चयन उड़ान क्रिकेट अकादमी पर प्रवीण लोकरस और श्रीमती चित्रा वाजपेयी द्वारा किया गया। गौतम नगर स्थित वी एस अकादमी पर लगभग पहले दिन 180 और दूसरे दिन लगभग 36 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, यह जानकारी एम पी सी ए द्वारा नियुक्त चयनकर्ता श्री अमिताभ विजयवर्गीय ने दी और उड़ान अकादमी पर लगभग 12 महिला खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया, यह जानकारी उड़ान अकादमी पर एम पी सी ए द्वारा नियुक्त चयनकर्ता प्रवीण लोकरस और चित्रा वाजपेयी ने दी। सब सेंटर हेतु लगभग 55 पुरुष खिलाड़ी और इतनी ही महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आज इस अवसर पर स्पोर्ट्स एज के संपादक योगेन्द्र व्यास ने मध्यप्रदेश क्रिकेट अकादमी के सीनियर डिवीज़न चयन समिति के अध्यक्ष और सब सेंटर हेतु नियुक्त चयनकर्ता श्री अमिताभ विजयवर्गीय , सुनील धौलपुरे, प्रवीण लोकरस और चित्रा वाजपेयी से चर्चा की सब सेंटर से संबंधित चर्चा की । फिलहाल यह सब सेन्टर भोपाल में कहा होगा कोच और ट्रेनर कौन होगा यह तय नही हो पाया है । चर्चा के दौरान एम पी सी ए द्वारा नियुक्त क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जे पी यादव भी वहाँ उपस्थित थे।

Related posts

सब जूनियर (कैडेट) महिला कुश्ती दल ने रचा इतिहास

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

इमरान खान फिर चुने गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment