Pradesh Samwad
खेल

7 स्वर्ण जीतने वाली कावेरी ने की खेल मंत्री से मुलाकात


खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई
मप्र अकादमी की कावेरी ढीमर ने 31वीं राष्ट्रीय सीनियर केनो स्प्रिंट कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप-2021 में हिस्सेदारी करते हुए 7 पदकों पर कब्जा जमाया था। कावेरी ने आज खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता और कोच श्री पीजूष कांती बारोई विशेष रूप से उपस्थित रहे। चैंपियनशिप 24 से 27 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खेली गई। इस चैंपियनशिप में मप्र अकादमी के खिलाडिय़ों ने 12 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।
खेलमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि कावेरी का यह स्वर्णिम प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का विषय है। यह कावेरी की मेहनत और लगन का परिणाम है। हमारी अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। यह हमारे लिए और देश के लिए गर्व का विषय है। हमने जिस उद्देश्य से अकादमियों की स्थापना की और विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की है, उसके परिणाम सभी के सामने हैं।

Related posts

भरे स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, CSK vs RCB मैच में बनी एक और जोड़ी

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न उदघाटन मैच में एन सी सी सी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को हराया

Pradesh Samwad Team

किम क्लाइस्टर्स इंडियन्स वेल्स के पहले दौर में बाहर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment