Pradesh Samwad
ज़रा हटके

रात को पुलिस स्टेशन के बाहर आए 5 भालू, सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई सारी हरकत


4लो आए गए भालू : भालुओं में सबसे खतरनाक होते हैं ग्रिजली भालू (Grizzly Bear)। ये भालू उन इलाकों में रहते हैं जहां ठंडक होती है। इनका गुस्सा भी बड़ा खराब होता है। अमेरिका के Wyoming से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ भालू रात को पुलिस स्टेशन के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। खुद पुलिस डिपार्टमेंट ने इसका वीडियो शेयर किया है।
सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुआ वीडियो : जैक्सन पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लास्ट नाइट हमारे पास कुछ विजिटर्स आए थे।’ इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 5 भालू खुलेआम सड़क पर टहल रहे हैं। पुलिस की कार के बहुत पास से वो जाते हैं।
4इस कारण जंगल से आए शहर : यह एक मादा भालू थी, जो अपने बच्चों के साथ यहां टहल रही थी। बायोलॉजिस्ट्स का मानना है कि वो रात को इसलिए इंसान के आसपास वाले इलाके में अपने बच्चों को लेकर जाती है क्योंकि उसे नर भालू के हमले से खतरा होता है। वो उसे और उसके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है।
लोगों से की गुजारिश : इस वीडियो को 1 लाख 35 हजार व्यूज मिल चुके हैं। भालू की यह प्रजाति काफी रेयर है। वाइल्डलाइफ मैनेजर्स इस इलाके में आए दिन लोगों से कचरा बाहर ना गिराने की गुजारिश करते हैं। क्योंकि रात में भालू आकर उन्हें खाते हैं और वो उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है।

Related posts

केला खाने का ये फनी वीडियो देखकर लाइफ में जब भी केला खाओगे, हंस-हंस गिर जाओगे!

Pradesh Samwad Team

लड़की ने उल्टे होकर तीर निशाने पर मार दिया, वीडियो देखकर कुर्सी छोड़ दोगे

Pradesh Samwad Team

बहादुर शख्स ने ऐसे किया आजाद : 6 साल से मगरमच्छ की गर्दन में फंसा था बाइक का टायर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment