Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानस चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी)

स्पोर्ट्स एज| स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर आज 23 वी मानस चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ। इस अवसर पर श्री पी एल चौहान, पूर्व रणजी क्रिकेटर श्री विजय बहादुर मिश्रा, मानव चोपड़ा कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राकेश चोपड़ा, आनंद मिश्रा ,अनिल मिश्रा उपस्थित थे। आज का उदघाटन मैच लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब और पायनियर क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया जिसमे पायनियर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब ने रोहन नागर के शानदार शतक 109 रन, रमन कुमार के 37 और देव दुबे के नाबाद 32 रनों की बदौलत 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रियांशु पांडे ने 3 और पंकज रावत ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब की टीम 30.2 ओवर 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लिटिल मास्टर की तरफ से भव्य ने 33 और गौरव ने 22 रन बनाए । पायनियर की तरफ से सचिन ने 4 और मनीष ने 3 विकेट लिए। रोहन नागर को मेन ऑफ द मैच चुना गया ।

Related posts

Pradesh Samwad Team

37 वी अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप का नया बॉस, 6 साल में न्यूजीलैंड ने गंवाया तीसरा फाइनल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment