Pradesh Samwad
मनोरंजन

20 सालों बाद फिर एक साथ आए ड्रयू बैरीमोर, टॉम ग्रीन


अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर और टॉम ग्रीन इस सप्ताह डे टाइम टॉक शो में एक साथ नजर आएंगे। ऐसा लगभग 20 वर्षों में पहली बार हो रहा है कि दोनों किसी शो में एक साथ एंट्री कर रहे है।
‘द ड्रयू बैरीमोर शो’ पर आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह थोड़ा सा अजीब है। पर यह देखकर बहुत अच्छा लगेगा।
“मुझे वास्तव में लगता है कि यह फिर से मिलने का एक अच्छा मौका है”
टॉम की बात पर बैरीमोर ने जबाव देते हुए कहा कि ठीक है, मैं आपका सम्मान करती हूं और आपसे प्यार करती हूं।
जिस पर ग्रीन ने जवाब दिया कि मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री को विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें टॉम से मिले दो दशक हो गए हैं।
ड्रयू ने कहा कि जब आप कहते हैं कि यह 20 साल हो गए है, तो आश्चर्य होता है, क्योंकि ये पलक झपकते ही गुजर गए। हे भगवान, हमने इन पिछले 20 वर्षो में बहुत कुछ जिया और किया है।

Related posts

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

Pradesh Samwad Team

मिथुन चक्रवर्ती : स्टारडम के पीछे का बताया सच, कहा- अकेला आदमी हो गया था

Pradesh Samwad Team

Atrangi Re के सेट से Sara Ali Khan घर उठा लाईं ये सामान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment