Pradesh Samwad
मनोरंजन

20 सालों बाद फिर एक साथ आए ड्रयू बैरीमोर, टॉम ग्रीन


अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर और टॉम ग्रीन इस सप्ताह डे टाइम टॉक शो में एक साथ नजर आएंगे। ऐसा लगभग 20 वर्षों में पहली बार हो रहा है कि दोनों किसी शो में एक साथ एंट्री कर रहे है।
‘द ड्रयू बैरीमोर शो’ पर आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह थोड़ा सा अजीब है। पर यह देखकर बहुत अच्छा लगेगा।
“मुझे वास्तव में लगता है कि यह फिर से मिलने का एक अच्छा मौका है”
टॉम की बात पर बैरीमोर ने जबाव देते हुए कहा कि ठीक है, मैं आपका सम्मान करती हूं और आपसे प्यार करती हूं।
जिस पर ग्रीन ने जवाब दिया कि मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री को विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें टॉम से मिले दो दशक हो गए हैं।
ड्रयू ने कहा कि जब आप कहते हैं कि यह 20 साल हो गए है, तो आश्चर्य होता है, क्योंकि ये पलक झपकते ही गुजर गए। हे भगवान, हमने इन पिछले 20 वर्षो में बहुत कुछ जिया और किया है।

Related posts

अगली फिल्म की तैयारी में आमिर खान, पीके के बाद रणबीर कपूर के साथ करेंगे काम

Pradesh Samwad Team

Samantha Ruth Prabhu: Now I do with confidence

Pradesh Samwad Team

अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, 1 सितंबर तक रहेंगे NCB की हिरासत में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment