Pradesh Samwad
खेल

17वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता मेंग्लुरू में मध्यप्रदेश का 25 सदस्यी दल भाग लेगा

22/नवम्बर/2021 भोपाल, 17वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता मेंग्लुरू में मध्यप्रदेश का 25 सदस्य भाग लेने जा रहा है, आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक मेंग्लुरू में कर्नाटका राज्य तैराकी संघ द्वारा किया जायेगा, इस मास्टर्स प्रतियोगिता में 25 वर्ष आयु वर्ग से उपर के तैराक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस 25 सदस्यी तैराकी दल को मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किट का वितरण किया एवं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। टीम के सदस्योें के नाम इस प्रकार है- डॉ. के.सी.रायकवार, डॉ. विक्रम बाथम, सौरभ सेन, योगेन्द्र टेमरे, संतोष कुमार वर्मा, सक्षम शुक्ला, शिव योगी, विक्रम बी, संजय परमार, सी.एल.बामनिया, शहजाद खान, दिलीप जोशी, सद्दाम खान, सुभाष जैन, रामकुमार खिलरानी, स्मिता शर्मा, बबीता चौरे, कमलजीत कौर, नंदा मजूमदार, सीता सिन्हा, नमिता शर्मा, दीक्षा कुशवाह, आर्शी लम्भाटे, पूर्णिमा जोशी सम्मिलित हैं। े इस अवसर पर म.प्र. तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा भोपाल तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (लिलि) ने तैराक खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आशा की है।

Related posts

क्विंटन डि कॉक ने टेस्ट से लिया संन्यास

Pradesh Samwad Team

भोपाल: टी.आई.टी. एम.बी.ए एवं आई.एस.टी.डी. के बीच में एमओयू

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन बोला- हमने कानून बना दिया, प्राइवेट हो या सरकारी, नहीं बख्शेंगे, ब्रिटेन ने रूसी विमान को किया जब्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment