Pradesh Samwad
खेल

क्विंटन डि कॉक ने टेस्ट से लिया संन्यास

भारत से सेंचुरियन में मिली 113 रनों की हार के ठीक बाद विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। डि कॉक ने सेंचुरियन में पहली पारी में 34 रन बनाए और 100 मिनट तक शानदार बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में 28 गेंदों में 21 रन बनाए थे। 113 रन से हारने के कुछ घंटे बाद जारी दक्षिण अफ्रीका टीम के एक बयान में कहा गया है कि डि कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
डि कॉक ने 54 मैचों में 6 शतकों के साथ 38.82 की औसत से 3,300 रन बनाए। डि कॉक की वाइफ प्रेग्नेंट हैं और वह पिता बनने वाले हैं। ऐसे समय में वह अपनी फैमिली के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।
डि कॉक के हवाले से कहा गया है, ‘यह ऐसा निर्णय नहीं है, जिस पर मैं बहुत आसानी से आ गया हूं। मैंने यह सोचने में बहुत समय लिया है कि मेरा भविष्य कैसा है और अब मेरे जीवन में क्या प्राथमिकता होनी चाहिए जब साशा और मैं इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मेरा परिवार अब बड़ा हो रहा है। मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है और मैं अपने जीवन के इस नए और रोमांचक अध्याय के दौरान उनके साथ रहने के लिए समय और स्थान चाहता हूं।’
उन्होंने आगे कहा- मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। मैंने उतार-चढ़ाव देखे और हर पल का आनंद लिया है, लेकिन अब मुझे कुछ ऐसा मिला है जो मुझे और भी अधिक पसंद है। मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो शुरू से ही मेरी टेस्ट क्रिकेट यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मेरे कोचों, टीम के साथियों, विभिन्न प्रबंधन टीमों और मेरे परिवार और दोस्तों के समर्थन के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकता था।
उन्होंने कहा- यह एक प्रोटिया के रूप में मेरे करियर का अंत नहीं है। मैं वाइट बॉल क्रिकेट खेलता रहूंगा। इसका मतलब है कि वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे। इस तरह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है।

Related posts

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी 11 ने अम्बिका एस्टर्डम को 3 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री मोदी ने निकहत जरीन को विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई दी

Pradesh Samwad Team

जेफरी वेंडरसे के 10/4 प्रदर्शन से जिमबाब्वे 70 पर ऑलआऊट, श्रीलंका 184 रन से जीती

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment