Pradesh Samwad
खेलमध्य प्रदेशराजनीति

रानी अवंती बाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर उच्च शिक्षा से जुड़े अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी बने साक्षी : चेहरों पर दिखी खुशी की लहर

सागर / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर में शुरू होने वाले रानी अवंती बाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर साक्षी बने शिक्षा जगत के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दी। नए खुलने जा रहे विश्वविद्यालय के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहां पीटीसी ग्राउंड से रानी रानी अवंती बाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में शुरू होने जा रहे इस नए विश्वविद्यालय के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर विवि परिसर के पंडाल में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ यशवंत पटेल, रानी रानी अवंती बाई लोधी विवि की कुलसचिव डॉ श्रीमती शक्ति जैन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के ओएस्डी डॉ रामकुमार गोस्वामी, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ जीपी चौधरी, आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी डॉ इमराना सिद्दीकी, डॉ संदीप सबलोक, डॉ सरोज गुप्ता डॉ सुचिता अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, डॉ अंकुर गौतम, डॉ संदीप तिवारी, डॉ अंजलि तिवारी, डॉ कनिष्क तिवारी, समेत बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

The Casino Bonus No Deposit Reward Is Weaker Than That Of Cash-In Bonuses. NA region Play & Earn Crown Green Casino

सेल इंडिया नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप-2021 म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत सहित जीते 5 पदक

Pradesh Samwad Team

Jouer gratuitement pour décrocher le gros lot : le parcours gagnant des joueurs sur les meilleurs sites de casino

Leave a Comment