Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

फिर एक बार विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की मांग, मुख्यमंत्री ने मंच से तत्काल की घोषणा

सागर। परम पूज्य प्रातःवंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज जैन समाज ही नहीं बल्कि देश विदेश में निवासरत जन–जन के पूज्यनीय व वंदनीय थे आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज ने सदैव मानव कल्याण जीव कल्याण के लिए विश्व को मार्गदर्शित किया है पूज्य आचार्य श्री ने सदा ही विलुप्त हो रही आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया समय समय पर पूज्य गुरुदेव ने प्रवचनों के दौरान आयुर्वेद की महत्ता का उल्लेख किया यह बात सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा की सागर में बनने जा रहे आयुर्वेद महाविद्यालय का नामकरण आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से होना चाहिए मैने आज इस विचार को सागर प्रवास पर पधारे मान.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष रखा जिसे मान.मुख्यमंत्री जी द्वारा मंचीय भाषण के दौरान स्वीकृति प्रदान की, विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा की मान.मुख्यमंत्री श्री यादव की इस घोषणा से जैन समाज के साथ साथ आज देश विदेश में में रहने वाले आचार्य श्री के करोड़ों अनुयायी गौरवान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सागर में आयुर्वेद महाविद्यालय का नामकरण आचार्य श्री के नाम पर किए जाने से जैन समाज में हर्ष व्याप्त हैं जिसके बाद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,भामाशाह महेश बिलहरा, संतोष जैन घड़ी श्री राजा भैया, सुरेंद्र माल्थोन, पी सी नायक प्रदीप रांधेलीय,अरुण जैन तालेवाले,सुनील पाइप,अजित नीटू आंनद स्टील,वीरेंद्रजी मालथौन,सौरभ जी बूँद,सौरभ उपकार,रितेश मडावरा, संजीव दिवाकर,अमितोष शाह ऋतुराज जैन,प्रशांत सानोधा, अंकुश बहेरिया समूची जैन समाज ने ऐतिहासिक घोषणा के सूत्रधार विधायक शैलेंद्र कुमार जैन व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया हैं!

Related posts

Bonus sécurisés et licences fiables : comment la Malta Gaming Authority garantit la confiance des joueurs tout en protégeant les paiements

Sécurité des paiements en ligne : comment les plateformes de casino protègent vos gains et vous offrent des Free Spins en toute sérénité

Comment les programmes de fidélité transforment les gagnants de tournois en champions du casino

Leave a Comment