Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मैच में के जी कोल्ट्स की टीम ने अजमल खान क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

आज का मैच के जी कोल्ट्स आउट अजमल खान क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। के जी कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 205 रन बनाए। विक्रांत खटाना ने नाबाद 102 रन बनाए जबकि शिवम ने 34 और मो. अरबाज़ ने 17 रनों की पारी खेली। मधुर ने 3 और कार्तिक ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी अजमल खान क्रिकेट क्लब की टीम 39.1 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गौरव यादव ने 50, सुभाष यादव ने 42 और मधुर ने 16 रन बनाए। के जी कोल्ट्स की तरफ से सक्षम और तानिष ने 3 3और आयुष ने 2 विकेट लिए। इस तरह के जी कोल्ट्स ने 8 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विक्रांत खटाना को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

शियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिप, थाईलैण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट

Pradesh Samwad Team

ऋशिराज़ डेंटल कालेज में 3D प्रिंटिंग द्वारा जबड़े पुनर्निर्माण संभव

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी :कनारा ए और फेथ क्लब फाइनल में मुकाबला आज* डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का आठवा दिन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment