28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूटा, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया



ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ओलंपिक में भारतीय महिला टीम का पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।
पहले क्वार्टर : पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अटैकिंग हॉकी खेली। ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारत ने अच्छा बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। इसके बाद भारत ने वापसी की और ब्रिटेन पर आक्रमक रणनीति अपनाई। इसके बाद ब्रिटेन ने 10वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया है। लेकिन भारत ने इसे को भी नाकाम कर दिया। गोलकीपर सविता पूनिया ने अब तक शानदार बचाव किया। पहले क्वाटर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई थी और स्कोर 0-0 रहा।
दूसरा क्वार्टर : ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत 16वें मिनट में पहला गोल दाग कर की। Ellie Rayer ने फील्ड गोल किया है। गोलपोस्ट के नजदीक भारतीय डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का की स्टिक से लगकर गेंद भारतीय गोल पोस्ट में चली गई। इसके बाद ब्रिटेन की Sarah Robertson ने 24वें मिनट में दूसरा गोल किया। उन्होंने रिवर्स शॉट के जरिए ये गोल किया जिसके बाद ब्रिटेन 2-0 से आगे हो गया।
हालांकि गुरजीत कौर ने टीम इंडिया की गेम में वापसी करवाते हुए दो शानदार गोल किए। उन्होंने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए और ये दोनों गोल 2 मिनट के अंदर किए गए थे। गुरजीत ने पहला गोल 25वें और दूसरा 26वें मिनट में किया जिससे भारत ने ब्रिटेन की बराबरी 2-2 से बराबरी की। दूसरे क्वारट में टीम इंडिया की तरफ से तीसरा गोल वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में दागा और भारत 3-2 से आगे हो गया।
तीसरा क्वार्टर : तीसरे क्वार्टर में भी ब्रिटेन ने आक्रामक शुरुआत की और 32वें मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि मोनिका ने इसपर शानदार बचाव किया और भारत की बढ़त को कायम रखा। लेकिन वेब ने 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरजीत कौर गोल करने में असफल रही।
हाफ टाइम : पहले क्वार्टर में जहां ब्रिटेन की टीम हावी रही तो दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से इंडिया का खेल पर कब्जा रहा। उसने इस क्वार्टर में तीन गोल किए और ब्रिटेन पर 3-2 की बढ़त बनाई। भारत की ओर से 4 मिनट में तीनों गोल किए गए जिसमें 2 गोल गुरजीत कौर और एक वंदना कटारिया ने किया।
चौथा क्वाटर : चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन ने 48वें मिनट में गोल किया है और बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को पलटवार जारी रखा लेकिन ब्रिटेन ने गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत तक स्कोर 4-3 रहा और भारत का पदक का सपना टूट गया।

Related posts

फेथ क्रिकेट ग्राउंड में भारत बांग्लादेश द्विपक्षीय सीरीज का पहला T 20 मुकाबला कल भारत बांग्लादेश ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज

Pradesh Samwad Team

चंबल डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन

Pradesh Samwad Team

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल और इंदौर संभाग के मध्य होगा खिताबी मुकाबला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment