Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : रोमांचक मैच में रोहतक रोड जिमखाना और मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब का मैच हुआ टाई

आज का मैच रोहतक रोड जिमखाना और मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। रोहतक रोड जिमखाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 224 रन बनाए जिसमे रुषल ने 93,आशीष ने 32 ओर सार्थक ने 30 रन बनाए। मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की तरफ से अक्षय , संयम और आदित्य ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की भी टीम इस रोमांचक मैच में 40 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और यह मैच टाई हो गया। मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की तरफ से आयुष ने 62, विषेक ने 42 और संयम ने 40 रनों की पारी खेली। रोहतक रोड जिमखाना की तरफ से मोहक और दीपांशु ने 3 3 लिए। रोहतक रोड जिमखाना के रुषल सैनी को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

‘जार्वो 69’ पर सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार; बेयरस्टो को भी मारी थी टक्कर

Pradesh Samwad Team

कैरियर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “मातृशक्ति आदर्श की प्रतिमूर्ति” पर कार्यक्रम आयोजित

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित बने कप्तान, कोहली को आराम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment