Pradesh Samwad
खेल

कैरियर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “मातृशक्ति आदर्श की प्रतिमूर्ति” पर कार्यक्रम आयोजित

भोपाल 8 मार्च कैरियर कॉलेज के सांस्कृतिक इकाई महिला सशक्तिकरण इकाई एवं पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “मातृशक्ति आदर्श की प्रतिमूर्ति” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी निदेशक पंजाबी साहित्य अकादमी ने पंजाबी साहित्य एवं महिला दिवस का महत्व बताया ! डॉ स्वर्णजीत कौर जनरल सेक्रेटरी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ केंद्रीय सिक्स थ्री सभा ने भारत में स्त्रियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बीबी रूप कौर के योगदान और साहस के बारे में जानकारी प्रदान करें वही गुरु नानक स्कूल की! हिंद पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुरजीत कौर ने महारानी जिन्द और कैरियर कॉलेज के प्राचार्य एवं कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ चरणजीत कौर ने राजकुमारी अमृत कौर के साहस और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युद्ध कौशल में बीवी पगो की भूमिका और सिख धर्म के प्रति उनके समर्पण को बताया! सिख स्त्री सभा की उपाध्यक्ष श्रीमती अरविंदर कौर ने रानी सदा कौर के समाज सेवा में उनकी भूमिका पर प्रकाश! बीबी अनुप्रीत कौर ने रानी सदा कौर के समाज सेवा के उल्लेखनीय कार्य को बताया ! कार्यक्रम में सरदार बरजिंदर कौर ने प्रतिभाशाली छात्रों को और अकादमी द्वारा सिख समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा गिद्धा की रंगारंग प्रस्तुति के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ और अंत में आभार डॉ अनीता भदोरिया द्वारा प्रस्तुत किया गया! इस अवसर पर कैरियर कॉलेज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्वाति राजोरिया विशेष रुप से उपस्थित रही!

Related posts

राफेल नडाल ने 14वीं बार जीता फ्रेंच ओपन

Pradesh Samwad Team

सीरीज के बाद संन्यास ले सकते हैं जेम्स एंडरसन, पूर्व साथी खिलाड़ी का दावा

Pradesh Samwad Team

T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, कब किसके बीच होगी भिड़ंत, जानिए पूरा कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment