Pradesh Samwad
खेल

सीरीज के बाद संन्यास ले सकते हैं जेम्स एंडरसन, पूर्व साथी खिलाड़ी का दावा


इंग्लैंड के महान पेसर जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ जारी सीरीज के बाद संन्यास ले सकते हैं। अरे चौंकिए मत! ऐसा हम नहीं बल्कि उन्हीं के एक पूर्व साथी गेंदबाज कह रहे हैं। साल 2009 में आखिरी मैच खेलने वाले स्टीव हार्मिसन का मानना है ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाला पांचवां टेस्ट एंडरसन का आखिरी मैच हो सकता है।
हार्मिसन ने ऐसा क्यो कहा? : 226 टेस्ट विकेट लेने वाले स्टीव हार्मिसन के दिमाग में आया यह ख्याल भले ही किसी मजाक से प्रेरित हो, लेकिन इसके पीछे वह सटीक तर्क भी देते हैं। ऐसे कारण जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। 6 फीट चार इंच लंबे इस 43 वर्षीय पेसर ने कहा कि एशेज पूरी तरह से स्थगित या रद्द ही किया जाएगा। क्योंकि इंग्लैंड के कुछ सीनियर प्लेयर्स ने धमकी दी है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई सरकार उनके परिवार को साथ में यात्रा करने की अनुमति नहीं देगी तो वह दौरे के बारे में शायद ही सोचे।
एंडरसन ने क्या कहा? : ऐसे में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे 39 वर्षीय जेम्स एंडरसन इस शानदार करियर को अपने घर पर खत्म करने का विचार कर सकते हैं। तीन टेस्ट के बाद फिलहाल पांच मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। अगले दो टेस्ट ओवल और ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने हैं। चौथा टेस्ट 2 सितंबर से होना है। हालांकि जेम्स एंडरसन ने पूरी बातों को सिरे से नकार भी दिया।
चौथे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर : दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली और एंडरसन के बीच चौथे टेस्ट में भिड़ंत देखने को मिलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि मेजबान टीम एंडरसन को अगले मैच के लिए आराम दे सकती है। तीन सप्ताह के दौरान तीन टेस्ट मैच होने से दोनों टीमों को गेंदबाजों को रोटेट करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारत ने इस बारे में स्पष्ट रूख अपनाया है जबकि इंग्लैंड भी उसी रास्ते चल सकती है। एंडरसन ने हालांकि स्पष्ट किया था कि वह टेस्ट सीरीज के हर मैच खेलना चाहते हैं। लेकिन वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए इंग्लैंड एंडरसन को आराम दे सकता है।

Related posts

आरजीपीवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारंभ

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, मार्करम-मिलर ने जड़ा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

सिर्फ ट्रोफी ही नहीं अपनी इस बात से दिल भी जीत गए धोनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment