Pradesh Samwad
खेल

आरजीपीवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारंभ

आरजीपीवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारंभ , इंदौर ,भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर की शानदार शुरुआत लक्ष्मी नारायण कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित आरजीपीवी राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज डॉ अनुपम चौकसे सचिव एलएनसीटी ग्रुप, अध्यक्ष आइस स्टॉक स्पोर्ट्स एसोसिएशन म प्र द्वारा किया गया उन्होंने खिलाड़ियों एवं कोच मेनेजर से परिचय प्राप्त किया स्पर्धा सचिव पंकज कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आरजीपीवी से सम्बद्ध इंदौर ,उज्जैन, जबलपुर, रीवा,सागर,ग्वालियर, जबलपुर एवं भोपाल नोडल की महिला एवं पुरुष टीमें भाग ले रही हैं आज खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में जबलपुर ने उज्जैन को 2-0 से ग्वालियर ने रीवा को 2-1 से भोपाल ने सागर को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया मैच सिंगल्स डबल्स एवं सिंगल्स के फॉर्मेट में एलएन मेडिकल कालेज के सिंथेटिक कोर्ट पर खेले जा रहे हैं महिला वर्ग के मुकाबलों में ग्वालियर ने सागर को 2-0 से,जबलपुर ने रीवा को 2-1 से इंदौर ने उज्जैन को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया प्रतियोगिता का चीफ रैफरी स्टेट अंपायर आशीष अर्गल को बनाया गया है एवं अंपायर की भूमिका हिमांशु द्ववेदी,तंवन्त सिंह,पवन शर्मा,जसदीप सिंह,मयूरेश,निखिल,अमन,आदित्य, रुचिता, रुक्मणि आदि निभा रहे हैं।

Related posts

मुकाबले में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने फेथ क्रिकेट क्लब को 1 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment