Pradesh Samwad
खेल

वार्षिक आईसीसी रैंकिंग : आस्ट्रेलिया टेस्ट, भारत टी20 और न्यूजीलैंड वनडे में नंबर एक

घरेलू मैदानों पर लगातार शानदार प्रदर्शन करने के कारण भारत ने 2021-22 सत्र का अंत विश्व की नंबर एक टी20 टीम के रूप में किया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार को जारी वार्षिक टेस्ट रैंकिंग में वह शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से नौ अंक पीछे हो गया है। न्यूजीलैंड वार्षिक रैंकिंग के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में शुरू हुई टेस्ट श्रृंखला को पांचवां और अंतिम मैच खेले जाने के बाद इस रैंकिंग में शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग के वार्षिक ‘अपडेट’ के बाद दूसरे नंबर की टीम भारत पर अपनी बढ़त को एक अंक से नौ अंक पर पहुंचा दिया है जबकि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की जगह पांचवें स्थान पर काबिज हो गई है।’’
भारत को एक अंक का फायदा : न्यूजीलैंड टेस्ट रैंकिंग में तीसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारत को भी एक अंक का फायदा हुआ है और उसके अब 119 अंक हो गए हैं जबकि इंग्लैंड को सर्वाधिक नौ अंक का नुकसान हुआ क्योंकि उसकी भारत के खिलाफ 2018 में 4-1 से जीत वाली श्रृंखला को रैंकिंग गणना से हटा दिया गया है। इंग्लैंड के 88 रेटिंग अंक हैं जो 1995 के बाद सबसे कम हैं।’’
ऑस्ट्रेलिया ने जनवरी में इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला में 4-0 से हराया था। उसके अब 119 के बजाय 128 अंक हो गये हैं। वार्षिक ‘अपडेट’ में मई 2019 के बाद पूर्ण संपन्न हुई सभी श्रृंखलाओं को शामिल किया गया है। अब मई 2021 से पहले संपन्न हुई श्रृंखलाओं को वार्षिक गणना में 50 प्रतिशत जबकि इसके बाद की श्रृंखलाओं को शत प्रतिशत महत्व दिया गया है। भारत टी20 में नंबर एक स्थान पर बना हुआ है। उसकी दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड पर बढ़त एक के बजाय पांच अंक की हो गई है।
वनडे रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है जो अब छठे स्थान पर है। इसी तरह से बांग्लादेश और श्रीलंका दसवें नंबर की टीम अफगानिस्तान से आगे निकल गए हैं। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड शीर्ष पर काबिज है लेकिन उसकी दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड पर बढ़त तीन के बजाय एक अंक की रह गई है। इंग्लैंड और तीसरे नंबर के ऑस्ट्रेलिया के बीच अंकों का अंतर सात से बढ़कर 17 हो गया है। भारत (105 अंक) वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया (107) से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मैच में के जी कोल्ट्स की टीम ने अजमल खान क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी ने उदयभान क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी ने गुजरात सिविल सेवा हॉकी को 13-0 से रोंद कर अपना शानदार आग़ाज़ किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment