Pradesh Samwad
ज़रा हटके

107 वर्षीय जापानी जुड़वां बहनें दुनिया के सबसे बुजुर्ग के रूप में प्रमाणित

107 वर्षीय जापानी जुड़वां बहनें दुनिया के सबसे बुजुर्ग के रूप में प्रमाणित
दो जापानी बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित जुड़वां के रूप में प्रमाणित किया गया है, जिनकी उम्र 107 साल और 330 दिन है। संगठन ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घोषणा वृद्ध दिवस के अवसर हुई। इस दिन जापान में राष्ट्रीय अवकाश होता है। बहनों उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा का जन्म पश्चिमी जापान में शोदोशिमा द्वीप पर 5 नवंबर, 1913 को हुआ था। दोनों 11 भाई-बहनों में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि एक सितंबर को बहनों ने प्रसिद्ध जापानी जुड़वां बहनों किन नारिता और गिन कानी द्वारा बना गए 107 साल और 175 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जापान में 12.5 करोड़ की आबादी का लगभग 29 प्रतिशत 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र का है। उनमें से लगभग 86,510 सौ साल हैं।

Related posts

सूप के लिए काटा था सांप का सिर, लेकिन 20 मिनट बाद उसने शेफ की जान ले ली!

Pradesh Samwad Team

सस्ती ड्रेस…घर का खाना…सेकेंड हैंड डेकोरेशन, इस तरह दुल्हन ने 54 हजार में कर डाली पूरी शादी

Pradesh Samwad Team

‘हमें अपने बिस्कुट नहीं बेचती है, पारले जी’, कंपनी के खिलाफ सीसीआई में शिकायत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment