Pradesh Samwad
देश विदेश

रूसी यूनिवर्सिटी में फायरिंग दौरान 8 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र


रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुई फायरिंग 8 छात्रों की मौत हो गई व 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पर्म में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसने सनसनी मचा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े।
हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है। शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सुरक्षा बल ने सोमवार सुबह पर्म क्राय क्षेत्र में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी (पीएसयू) में गोलीबारी करने वाले एक बंदूकधारी को मार गिराया ।
रूस की TASS समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है, “कुछ छात्रों ने हमलावर से खुद को बचाने के लिए विश्वविद्यालयों के सभागारों में खुद को बंद कर लिया और कुछ छात्र खिड़कियों से बाहर कूद गए।” हमलावर ने बेहद आधुनिक हथियार से गोलियां बरसाईं. इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर साइबेरिया में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Related posts

मारियुपोल स्टील प्लांट में फंसे यूक्रेनी सैनिक ने रुला दिया

Pradesh Samwad Team

नेपाल में अमेरिकी सहायता पर ओली ने खड़ा किया बवाल, कहीं चीन का दबाव तो नहीं कर रहा काम?

Pradesh Samwad Team

इमरान खान ने लोगों को किया ‘धन्यवाद’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment