Pradesh Samwad
ज़रा हटके

सूप के लिए काटा था सांप का सिर, लेकिन 20 मिनट बाद उसने शेफ की जान ले ली!


जिंदा सांप बेहद खतरनाक होता है। लेकिन दक्षिण चीन से ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, यहां एक शेफ कोबारा सांप से सूप बना रहा था। इसके लिए शेफ ने सांप के टुकड़े कर उसके सिर अलग रखा दिया था। लगभग 20 मिनट बाद जैसे ही शेफ ने कोबारा के कटे हुए सिर को उठाया उसने शेफ को डस लिया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान सिटी के शेफ पेंग फैन इंडोचाइनीज स्पिटिंग सांप के मांस से सूप तैयार कर रहे थे। चीन में सांप से बनी डिश और सूप काफी पॉपुलर हैं, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं।
मामला क्या है? : जानकारी के मुताबिक, शेफ ने जब सूप बनाने की तैयारी की तो उन्होंने कोबरा सांप को काट दिया। हालांकि, सूप की तैयारी करने के करीब 20 मिनट बाद जब उन्होंने किचन की सफाई करते हुए सांप के कटे हुए फन/सिर को कचरे में फेंकने के लिए उठाया तो उन्हे जोर का झटका लगा, क्योंकि उस कटे हुए सिर में कुछ जान बाकी थी जिसनें शेफ को डस लिया था।
किचन से आई चीखने की आवाज : 44 वर्षीय लिन सन पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने रेस्टोरेंट्स गए थे। जहां अचानक उन्हें किचन से हंगामे की आवाज आई। उन्होंन कहा कि हमें नहीं पता था कि अंदर क्या चल रहा है। लेकिन रसोई से चीखने की आवाज आ रही थी। वहां भगदड़ सी मच गई थी। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन तब तक शेफ की मौत हो चुकी थी। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाए हो चुकी हैं।
खतरनाक होता है कोबरा का जहर : पुलिस की तरफ से कहा गया, ‘यह बड़ा ही असामान्य मामला है, जो सिर्फ हादसा लगता है। शेफ को बचाने के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता था, केवल डॉक्टर ही उसकी मदद कर सकते थे।’ इस मामले पर विशेषज्ञों का कहना है कि सांप और अन्य रेप्टाइल्स मारे जाने के बाद भी एक घंटे तक हरकत कर सकते हैं। कोबरा का जहर खतरनाक होता है। इसमें न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, जो 30 मिनट के भीतर जान ले सकता है या अपाहिज बना सकता हैं।

Related posts

शख्स ने बंदर के सामने किया जादू

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- देश को बांटना चाहता है रूस

Pradesh Samwad Team

चोरों ने ऐसे गायब किया 58 फुट लंबा ब्रिज, पुलिस भी सोच में पड़ गई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment