Pradesh Samwad
देश विदेश

फिर से फन उठाने लगा कोरोना, 24 घंटे में 46265 नए मामले, अकेले केरल में बढ़े 30% केस

एक वक्त में खत्म होती दिख रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर एक बार फिर से अपना फन उठाने लगी है। त्योहारों की आहट के बीच देश में फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा तेज होने लग गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के मामले फिर से 40 हजार के पार पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
24 घंटे में 46,265 नए मामले और 605 मौतें : https://www.covid19india.org/ से मिले डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 46,265 नए मामले सामने आए हैं और 605 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 34,242 लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति भी मिली है। देश में अचानक कोरोना के नए मामलों में इजाफे ने लोगों के साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।

Related posts

निकाल दी दबंगों की हेकड़ी, कान पकड़ कर नारे लगाते दिखे दबंग

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान पर OIC की बैठक फेल होने पर भड़का पाकिस्तान, भारत पर लगाया आरोप

Pradesh Samwad Team

अगर आप ‘मुस्लिम’ नहीं हैं तो यूएई जाने से पहले जान लीजिए ‘नया कानून’, मिल सकते हैं कई लाभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment