Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

शख्स ने बंदर के सामने किया जादू


जादूगर का जादू देखकर आदमी सन्न रह जाता है! लेकिन कभी सोचा है कि अगर किसी जानवर (Animal) के सामने कोई मैजिक ट्रिक (Magic Trick) की जाए तो उसका रिएक्शन कैसा होगा? अगर नहीं सोचा है तो अब इस कमाल के क्लिप को देखिए। इसमें एक शख्स बंदर को ऐसा जादू करके दिखाता है कि भैया वो भागा-भागा फिरता नजर आता है! और हां, यह बात पक्की है कि आप बंदर का रिएक्शन देखकर अपने चेहरे पर आने वाली मुस्कान को रोक नहीं पाएंगे!
मैक्सिको सिटी का है ये वाक्या : असल में, इस क्लिप को ‘टिकटॉक’ पर शेयर किया गया था। वीडियो में जो शख्स बंदर के सामने मैजिक ट्रिक कर रहा है, उसकी पहचान Maximiliano Ibarra नाम से हुई है। जैसे ही शख्स बंदर को अपना जादू दिखाता है, बंदर शॉक्ड रह जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि ये कैसे हुआ। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह मजेदार लम्हा मैक्सिको सिटी के Chapultepec Zoo में फिल्माया गया है।
जादू देखकर हक्का-बक्का रह गया : इस 51 सेकंड के क्लिप में आप देख सकते हैं कि बंदर चिड़ियाघर में कांच के पीछे है। उसके पास एक शख्स आता है। वह हाथ में कुछ पकड़े होता है। वह पहले वो चीज बंदर को दिखाता है, और फिर किसी जादूगर की तरह उस चीज को अपने हाथ से गायब कर देता है। यह देखकर बंदर हैरान रह जाता है। वह अपने मुंह पर हाथ रखकर उधर भागता भी नजर आता है। बता दें, टिकटॉक पर इस क्लिप को 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Related posts

आतिशबाजी दुकानों की दुकानों के लिए सघन निगरानी समिति का गठन

Pradesh Samwad Team

श्रीकर भरत ने आखिरी गेंद पर लगाया छक्का, देखें कैसा रहा 20वें ओवर का रोमांच

Pradesh Samwad Team

‘घूस’ में मात्र 3 कैरेट की हीरे की रिंग देने पर भड़क गई थीं बुशरा बीबी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment